Hapur Crime News: 'Being pregnant is a sin', mother and brother poured petrol on the woman and burnt her, what is the reason
India News (इंडिया न्यूज़) हापुड : पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के हापुड जिले में 23 वर्षीय एक महिला को उसके गर्भवती होने का पता चलने पर उसके परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर आग लगा दी। पीड़िता गंभीर रूप से जल गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, यह मामला हापुड के नवादा खुर्द गांव की है। जहाँ पुलिस ने बताया कि महिला अविवाहित है उसने अपने ही गांव के एक युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाए और गर्भवती हो गई। जब यह बात उसके परिवार वालों को पता चली तो वे नाराज हो गए।
गुरुवार, 28 सितंबर को महिला की मां और भाई उसे पास के जंगल में ले गए जहां उन्होंने उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। जहाँ शरीर का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा जलने से महिला की हालत गंभीर है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इसकी सूचना पुलिस की दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (हापुड़) राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि लड़की की मां और भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच चल रही है।
Also Read –
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…