होम / Hardoi News : पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारी गोली, घायल को मेडिकल कॉलेज किया रेफर

Hardoi News : पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मारी गोली, घायल को मेडिकल कॉलेज किया रेफर

• LAST UPDATED : August 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Hardoi News हरदोई : हरदोई (Hardoi News) से एक दुखत घटना सामने आया है। जहां पुराने विवाद के चलते एक ग्रामीण को गोली मारी। जिससे ग्रामीण घायल हो गया। घायल को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, हरदोई के शाहाबाद थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने एक ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल ग्रामीणों को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया है।

घायल को मेडिकल कॉलेज हरदोई रिफर किया गया है। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खंनुवा शंकरपुर निवासी 40 वर्षीय राम लखन त्रिवेदी बाजार से अपने घर जा रहा था। उसी समय एक मोटरसाइकिल पर विटजिस, गुड्डन,छुट्टनी, रामबाबू व गंगा विष्णु निवासी बिरूवापुर थाना पाली ने उसे रोक लिया और विटजिस ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया।

सीएचसी शाहबाद में कराया भर्ती 

हाथ में गोली लगने के कारण राम लखन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में राम लखन को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया परंतु हालत चिंताजनक होने के कारण हरदोई रेफर किया गया।

Also Read – गांजा तस्कर गिरफ्तार ,10 लाख का माल बरामद, पुलिस कर रही जांच

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox