होम / Hatharas Stampede: हाथरस हादसे पर CM योगी समेत बड़े नेताओं ने जानिए क्या कहा?

Hatharas Stampede: हाथरस हादसे पर CM योगी समेत बड़े नेताओं ने जानिए क्या कहा?

• LAST UPDATED : July 2, 2024

India News UP ( इंडिया न्यूज ),Hatharas Stampede: हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सत्संग खत्म होने के बाद भीड़ बाहर निकल रही थी, तभी भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचले गए। इस भगदड़ में 122 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। साथ ही इस हादसे में 100 से ज्यादा श्रद्धालु घायल भी हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है और हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की है।

ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav In Loksabha: संसद में गरजे अखिलेश यादव, जानें क्या-क्या कहा

सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख

हाथरस हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा, “हाथरस जिले में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में लोगों की मौत बेहद दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने और घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने हादसे पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर दिल दहला देने वाली है। मैं अपने परिजनों को खोने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

हाथरस घटना पर प्रियंका गांधी ने की यह मांग

बता दें, प्रियंका गांधी ने हाथरस हादसे पर प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने कहा- उत्तर प्रदेश में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत और कई के घायल होने की खबर दिल दहला देने वाली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। मैं राज्य सरकार से पीड़ितों को उचित मुआवजा देने और घायलों के इलाज की व्यवस्था करने की अपील करती हूं।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हाथरस की घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव और डीजीपी को हाथरस भेजा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों के अलावा मंत्री लक्ष्मी नारायण और संदीप सिंह भी हाथरस जाएंगे और हालात का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्य में जुटने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Yogi Cabinet Meeting: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, 10 प्रस्ताव किए गए पेश

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox