होम / Meerut News : मेरठ में किशोरी के साथ मणिपुर कांड जैसी घटना, निर्वस्त्र कर बैल्टों से पीटा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Meerut News : मेरठ में किशोरी के साथ मणिपुर कांड जैसी घटना, निर्वस्त्र कर बैल्टों से पीटा, 3 आरोपी गिरफ्तार

• LAST UPDATED : July 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज) Pankaj Gupta, Meerut : मेरठ में एक किशोरी के साथ मणिपुर कांड जैसी दरिंदगी सामने आयी है। किशोरी का एक वीडियो कुछ दरिंदों ने सोशल मीडिया पर जारी किया, जिसमें निर्वस्त्र किशोरी को बैल्टों से पीटा जा रहा है। कई आरोपी उसे गालियां दे रहे है और अभद्रता कर रहे है। साथ ही उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे है।

वायरल वीडियो 3 महीने पुराना, वीडियो के बूते उसे अभी भी कर रहे थे ब्लैकमेल

इंडिया न्यूज संवाददाता पंकज गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को की गयी शिकायत के मुताबिक गांव के कुछ युवकों ने दो साल पहले किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया और उसी वीडियो के बूते उसे ब्लैकमेल करके उसका यौन शोषण कर रहे थे। जो वीडियो वायरल किया गया है वह 3 महीने पुराना है। वारदात वाले दिन किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर वह जंगल ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में निर्वस्त्र किशोरी को कपड़े ना पहनने के लिए मजबूर किया गया और उसकी पिटाई भी की गयी।

ढाई मिनट के वीडियो में दरिंदे उसके साथ हद दर्जे की बहशियाना हरकत कर रहे है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर 4 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  जिसमें शाकिर, आलम और पप्पू नाम के 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 3 महीने पहले हुई इस वारदात के बाद आरोपियों ने फिर से किशोरी को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाना चाहा, जब उसने इंकार किया तो यह वीडियो वायरल कर दिया गया।

Read more: बाइक चुराकर भाग रहे अज्ञात चोरों को पकड़ाना युवक को पड़ा भारी, चोरों ने नुकीली चीज़ से हमला कर किया घायल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox