होम / Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर उधम सिंह नगर में 5 पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, जानें खबर

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर उधम सिंह नगर में 5 पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, जानें खबर

• LAST UPDATED : August 15, 2024

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून में स्थित उधम सिंह नगर में 5 पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मानव तस्करी विरोधी यूनिट की प्रभारी जीतो कंबोज ने 81 लापता लोगों को उनके परिजनों से मिलवाया, इसके अलावा 63 बेसहारा मासूम बच्चों को शिक्षा दिलवाने का महान काम किया और सभी बच्चों का स्कूल में एडमिशन करवाया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू कर 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की।

Read More: Independence Day: 78वें स्वत्रंता दिवस पर लखनऊ ट्रैफिक पर हुए बदलाव, जानें डिटेल में

जानें अन्य जानकारी

बता दें कि इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए जीतो कंबोज और उनकी टीम को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से इन अधिकारियों को बधाइयां मिली हैं। इसके अलावा, दो कांस्टेबल भी सम्मानित किए जाएंगे, जिनमें रुद्रपुर में तैनात ललित कुमार और काशीपुर में तैनात कांस्टेबल कुलदीप सिंह के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो इन अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे। यह समारोह उत्तराखंड पुलिस के समर्पण और कड़ी मेहनत का एक प्रतीक है।

Read More: Independence Day: झंडोत्तोलन कर CM योगी ने स्वत्रंता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि, ‘नए भारत’ की कही बात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox