होम / नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल पर IT का छापा, टैक्स में हेरा फेरी का आरोप

नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल पर IT का छापा, टैक्स में हेरा फेरी का आरोप

• LAST UPDATED : October 19, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),IT Raid On Yatharth Hospital Group: नोएडा के यर्थाथ ग्रुप पर टैक्स में हेरा-फेरी के मामले में शिकायत के बाद इनकम टैक्स के अधिकारियों ने रेड मारी। इनकम टैक्स को लगातार हेर-फेर और अनएकाउंटेंड ट्रांजेक्शन की शिकायत मिल रही थी। इनकम टैक्स टीम ने 19 अक्टूबर को सुबह साढ़े सात बजे यर्थाथ ग्रुप के नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा कई अन्य ठिकानों पर एक साथ छापा मारना शुरू किया। जिसमें आईटी की नोएडा यूनिट की भी मदद ली जा रही है।

गौरतलब है कि, नोएडा का ये दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल का ग्रुप है। इससे पूर्व मेट्रो और नियो अस्पताल पर भी इनकम टैक्स की रेड पड़ चुकी है। इस ग्रुप के अस्पताल नोएडा के सेक्टर-110 के अलावा ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में भी हैं।

2 से 3 दिन तक चल सकती है छापेमारी

इसके अलावा उनके क्षेत्रीय कार्यालय और प्रशासन से जुड़े लोगों पर भी छापे पड़े। आरोप है कि कर अधिकारी यथार्थ समूह के अधिकारियों से प्राप्त दस्तावेजों और अभ्यावेदन के आधार पर उनसे सवाल जवाब कर रहे हैं। इस छापेमारी के दौरान अस्पताल के अंदर और बाहर मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो। बता दें कि यह छापेमारी दिल्ली स्क्वॉड की कई यूनिटों द्वारा की जा रही है। यह छापेमारी दो से तीन दिनों तक चल सकती है।

ये भी पढ़ें:- 

आज सनी देओल का 66 वां जन्मदिन, जानिए एक्टर के जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से 

दिवाली पर CM योगी का तोहफा! लोगों के बैंक एकाउंट में जाएंगे इतने रुपए 

Moradabad: महिला के पति ने प्रेमी से कराया निकाह, 4 दिन बाद ही बनी मां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox