होम / Jharkhand CM Oath : छह बार के विधायक चंपई बने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री, साथ ही इन मंत्रियों ने ली शपथ

Jharkhand CM Oath : छह बार के विधायक चंपई बने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री, साथ ही इन मंत्रियों ने ली शपथ

• LAST UPDATED : February 2, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Jharkhand CM Oath : बुधवार (1 फरवरी) को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था । हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद आज (शुक्रवार, 2 फरवरी) चंपई सोरेन ने 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। 

RJD के सत्यानंद भोक्ता ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस के आलमगीर आलम ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। RJD के सत्यानंद भोक्ता ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।JMM उपाध्यक्ष चंपई सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।JMM उपाध्यक्ष चंपई सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा –

“आज झारखंड में मुझे जो दायित्व मिला… यहां के सर्वांगिण विकास के लिए हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु किए हैं उसे हमें पूरा करना है। जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे… हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी।”

झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा –

“हम हमेशा एक ही चीज की अपेक्षा करते हैं – गरीबों की सेवा की जानी चाहिए, हमें उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए सब कुछ करना चाहिए, अच्छी सड़कें, अच्छा पीने का पानी, अच्छे स्कूल, अच्छी स्वास्थ्य सेवा और अच्छे घर। अंततः, पूरे राज्य में सिंचाई सुविधाओं में सुधार करना होगा ताकि किसानों को लाभ मिले और लोगों को कमोडिटी मूल्य पर खाद्यान्न मिले…”

Also Read –

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox