Kanpur News: Due to heavy rain and cloudburst incidents in Kanpur, water level increased, people forced to stay in camp
India News (इंडिया न्यूज़) Kanpur News कानपुर : कानपुर (Kanpur News) में गंगा के लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण तटवर्ती गांवों में पारायण तेज हो गया है। वही पहाड़ी इलाकों में बारिश और बादल फटने की घटनाओं से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है।
बता दे, कानपुर के पहाड़ी इलाको के साथ – साथ तटवर्ती गांवों में भी जलस्तर बढ़ गया है। कल अचानक पहाड़ी इलाकों में बारिश और बादल फटने की घटनाओं से गंगा का जलस्तर बढ़ गया।
इससे कानपुर में गंगा किनारे बसे गांवों में पानी घुस गया है। बाढ़ से शुक्लागंज के बीच पानी तेजी से गांव की तरफ बढ़ा है। बिठूर के तटवर्ती गावों में पानी घुस गया है। इससे ग्रामीण अपना गृहस्थी का सामान बाहर निकाल कर बैराज मार्ग पर आशियाना बना रहे हैं।
प्रशासन लोगों के मदद के लिए लगातार काम कार रही है। जलस्तर बढ़ने की वहज से कई गांव खाली करा दिया गया है।
साथ ही कानपुर के डीएम सभी प्रभावित इलाके में जा कर लोगों की मदद करने में जुड़े हुए है। वही कानपुर के बाढ़ पीड़ित इलाके के एक गांव के निवासी दिनेश कुमार निषाद ने कहा कि “बहुत सारा पानी घुस गया है और दो-तीन घर ढह गए हैं। कई दिनों से पानी का स्तर बढ़ रहा है और मेरे घर में भी पानी घुस गया है।”
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…