Kedarnath Dham: बाबा के दर्शन करने वाले यात्रियों की बढ़ी संख्या, जानें कितने परिवार इस यात्रा पर निर्भर..

India News (इंडिया न्यूज़), Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम की द्वितीय चरण की यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रतिदिन पिछले 2 दिन से 12 हजार से अधिक यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं। वहीं दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड 14 लाख पार कर चुकी हैं।

केदारनाथ धाम में भक्तों की भीड़ एक बार फिर से उमड़ रही है, लेकिन द्वितीय चरण की यात्रा शुरू होने के लगभग 20 दिन बाद अब यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

2 दिन से 12,000 से अधिक यात्री रोजाना आ रहे

लगातार हो रही बारिश के चलते द्वितीय चरण के शुरू होते ही यात्रियों की संख्या बढ़ नहीं सकी थी, लेकिन पिछले 2 दिनों से प्रतिदिन 12,000 से अधिक यात्री दर्शनों को आ रहे हैं।

गुरुवार को दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 14 लाख पार गई। अभी आने वाले अक्टूबर महीने यात्रा जारी रहेगी, उम्मीद है कि इस बार दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। गत वर्ष की केदारनाथ के इतिहास में सबसे अधिक 15 लाख 45 हजार यात्री दर्शनों को पहुंचे थे। इस वर्ष अभी तक 1401955 यात्री दर्शनों को पहुंच चुके है।

रिकॉर्ड यात्री दर्शन को पहुंच रहे

मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने कहा कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं। कहा कि चार धाम दर्शन को देश विदेश से लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंदिर समिति दर्शन करने को आने वाले यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराने का प्रयास कर रही है।

8 हेली कंपनियां केदारनाथ धाम में दे रही सेवाएं

द्वितीय चरण में भी 8 हेली कंपनियां केदारनाथ धाम के लिए सेवाएं दे रही है। प्रतिदिन औसतन 1,200 से अधिक यात्री हेली सेवा से बाबा के दर्शन को पहुंच रहे हैं। अब तक हेली सेवा से कुल 85 हजार 130 यात्री दर्शनों को पहुंचे।

8 हेली कंपनियों ने कुल 15 हजार 323 उड़ाने भरी गई। इस समय गुप्तकाशी से ट्रांस भारत व आर्यन हेली कंपनी, फाटा से पवन हंस, ग्लोबल विक्ट्रा एविएशन व थम्बी, शेरसी से हिमालयन और क्रिस्टल एविएशन व सीतापुर से ऐरो एविएशन अपनी सेवाएं देंगी।

3 लाख परिवार केदारनाथ धाम यात्रा पर निर्भर

उत्तराखंड के करीब 3 लाख परिवार बाबा केदारनाथ की यात्रा पर निर्भर हैं। इनका रोजगार देश विदेश से आने वाले यात्रियों पर निर्भर है। कोरोना काल में धाम के कपाट बंद होने से यहां के स्थानीय लोगों को आर्थिक मार झेलनी पड़ी थी। पिछले वर्ष से लगातार यात्रियों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी से अब लोगों को उम्मीद है कि अब सब ठीक हो जाएगा।

Read more: Joshimath Landslide: जोशीमठ में सरकार ने बनाया खास प्लान, नहीं उजड़ेंगे खतरे की जद में आए आशियाने

Neelam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago