होम / Lucknow Crime News : केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में बीजेपी कार्यकर्त्ता की मौत, मंत्री के बेटे पर लगा आरोप

Lucknow Crime News : केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में बीजेपी कार्यकर्त्ता की मौत, मंत्री के बेटे पर लगा आरोप

• LAST UPDATED : September 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Lucknow Crime News लखनऊ : लखनऊ से एक मामला सामने आया है। जहाँ दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। कार्यकर्त्ता का नाम विनय श्रीवास्तव बताया जा रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया का है। जहाँ शुक्रवार की सुबह चार बजे केंद्रीय मंत्री के बेटे के घर में भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हो गई।

विनय श्रीवास्तव की मौत के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। जिसके बाद परिजनों ने लिखित तहरीर दी है और आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर की पिस्टल से विनय की मौत हुई है।

फ़िलहाल, सूचना मिलने पर ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक विनय श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री के बेटे का करीबी था। मिली जानकारी के अनुसार जिस समय गोली लगी उस समय घर में बहुत सारे लोग मौजूद थे।

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिर में गोली लगने से बीजेपी कार्यकर्त्ता की मौत हुई है। फोरेंसिक टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। गोली लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

वहीं मंत्री कौशल किशोर ने इस मामले में कहा कि मुझे जैसे ही इस मामले जानकारी हुई। मैंने पुलिस के सभी अधिकारीयों को फ़ोन किया। परिजनों के आरोप पर कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read – Bageshwar by-election : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बागेश्वर चुनाव प्रचार के लिये संभाल मोर्चा, बीजेपी ने झोकि पूरी ताकत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox