होम / Mainpuri crime news : निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Mainpuri crime news : निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

• LAST UPDATED : April 18, 2023

Mainpuri crime news : मैनपुरी थाना करहल क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुरी थाना करहल क्षेत्र के ग्राम किरथुआ में लंबे समय से चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ थाना करहल पुलिस ने किया है।

  • ऑपरेशन शिकंजा के तहत रेड
  • करहल के है दोनों आरोपी

ऑपरेशन शिकंजा के तहत रेड

आपको बता दें प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव के चलते पुलिस अधीक्षक मैनपुरी की तरफ से ऑपरेशन शिकंजा लगातार चलाया जा रहा है। जिसकी कार्रवाई के चलते लंबे अरसे से चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री को पकड़ा है। पुलिस को सूत्रों के जानकारी मिली थी।

जिसके बाद पुलिस ने करहल क्षेत्र के ग्राम किरथुआ में आपरेशन चलाया। जहा पुलिस को अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का पता चला। मौके से पुलिस अवैध तमंचा तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।

करहल के है दोनों आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपी आकाश पुत्र साहब सिंह निवासी नई मंडी गिहार कॉलोनी थाना करहल, साजन पुत्र कुशनपाल निवासी नई मंडी गिहार कॉलोनी थाना करहल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला इस गिरोह का लंबा इतिहास है ।

यह गिरोह अवैध शस्त्रों को बनाकर अन्य जनपदों में कम दामों में भेज दिया करते थे। पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मैनपुरी विनोद कुमार ने कहा कि इस गिराओ से कितने लोग जुड़े है। पुलिस सभी खोज करेंगी। इस अवैध काम से जुड़े सभी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Also read- अफजाल अंसारी को देश की अदालत और संविधान पर भरोसा, बोले – “मारने वाले से बड़ा बचाने वाला…….

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox