होम / Mathura News : मथुरा के गोवर्धन में अवैध ई रिक्शा पर चला बाबा का बुलडोजर, क्या है पूरा मामला

Mathura News : मथुरा के गोवर्धन में अवैध ई रिक्शा पर चला बाबा का बुलडोजर, क्या है पूरा मामला

• LAST UPDATED : August 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Mathura News मथुरा : मथुरा (Mathura News) के गोवर्धन (Govardhan) से ई रिक्शा तोड़ते बुलडोजर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं । जहां पुलिस और एआरटीओ की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

मथुरा के गोवर्धन में भारी मात्रा में बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध ई रिक्शा गिरिराज परिक्रमा मार्ग में प्रशासन और परिक्रमार्थी श्रद्गालुओ की परेशानी का कारण बने हैं।

डीएम पुलकित खरे के आदेश पर हुई कार्रवाई

दरअसल, मथुरा के गोवर्धन में श्रद्धालु भक्तों की सुविधा को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्यूबनल एनजीटी न्यायालय ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया था। लेकिन भक्तो की असुविधा को देखते हुए 400 ई रिक्शा चलाने के आदेश डीएम को दिए थे।

चल रहे 1 हजार से अधिक ई रिक्शा वाहन

नियम लगने के बावजूद गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर 1 हजार से अधिक ई रिक्शा चल रहे हैं। इससे श्रद्धालुओ को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को डीएम पुलकित खरे के आदेश पर सीओ गोवर्धन और ए आर टी ओ मनोज कुमार वर्मा ने अभियान चलाकर अवैध ई रिक्शा पकड़ा।

जिसके बाद पुलिस द्वारा उन सभी ई रिक्शा को थाने लाया गया, जिन्हे बुलडोजर से तोड़ दिया। सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि डीएम के आदेश पर अवैध ई रिक्शा पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई है।

Also Read – आठ महीने पहले सेल्समैन की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ़्तार, एक फरार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox