धर्म -अध्यात्म

Mathura News : केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिया बयान बोली, “वृंदावन में पौराणिक मंदिरों को किया जायेगा विकसित”

India News (इंडिया न्यूज़) Mathura News मथुरा : वृंदावन में सांसद हेमा मालिनी के साथ केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पौराणिक मंदिरों की व्यवस्था देखी। इस दौरान मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पुरातत्व महत्व से जुड़े मंदिरों को विकसित किया जाएगा।

वृंदावन के गोविंद देव मंदिर का किया निरीक्षण

दरअसल, केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी मथुरा पहुंचीं। इसके बाद सांसद हेमा मालिनी के साथ वृंदावन के गोविंद देव और मदन मोहन मंदिर का निरीक्षण किया।

बारिश के बीच निरीक्षण करने पहुंची केंद्रीय मंत्री ने पुरातत्व महत्व के मंदिरों को विकसित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।

Mathura News गोवंश का किया पूजन

मदन मोहन मंदिर का निरीक्षण करने से पहले केंद्रीय मंत्री ने वहां दर्शन किए और पूजन अर्चन किया। इसके बाद वह परिक्रमा मार्ग में बनी हरिदास गौशाला पहुंचीं। जहां उन्होंने गोवंश का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाया।

पर्यटक सुविधा केंद्र का किया लोकार्पण

गौशाला से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला गोविंद देव मंदिर पहुंचा। यहां उन्होंने मंदिर की कला को बारीकी से देखा।

गोविंद देव मंदिर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पर्यटक सुविधाओं का लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने पुरातत्व विभाग के द्वारा संरक्षित गोविंद देव मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

संसद में ED पर दिए बयान पर कहा कि वह मजाक था

वृंदावन भ्रमण के दौरान मीनाक्षी लेखी से जब उनके द्वारा संसद में ED को लेकर दिए बयान पर कहा कि वह मजाक था। इसके बाद उन्होंने कहा कि ED का वही विरोध कर रहे हैं जो देश का पैसा चुरा कर भागना चाहते हैं और वित्तीय अनियमितता में फंसे हुए हैं।

Also Read – “एक जनपद एक उत्पाद” योजना के तहत यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू, मैक्सिको के गर्वनर रहे मौजूद

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago