होम / Mau News : बीजेपी को लगा झटका, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने सपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

Mau News : बीजेपी को लगा झटका, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने सपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

• LAST UPDATED : August 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Mau News मऊ : मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। जिसमे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लग सकता है।

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.बलिराज राजभर ने घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह का समर्थन कर दिया है।

क्या है मामला

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.बलिराज राजभर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सपा के नेता सुधाकर सिंह को समर्थन दे दिया है।

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से नाराज होकर डॉ बलिराज राजभर ने सपा को समर्थन दिया है। डॉ बलिराज ने सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जिताने का दवा भी कर दिया है।

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.बलिराज राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर आरोप लगते हुए कहा कि हमारे उम्मीदवार का पर्चा उनकी वजह से ही निरस्त हुआ है।

जिस वजह से हमने सपा को समर्थन दिया है। बता दें कि घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की ओर से अरविंद राजभर चुनाव लड़ने वाले थे।

दरअसल, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर घोसी विधानसभा क्षेत्र के बगल के रतनपुरा ब्लॉक के रहने वाले हैं। साथ ही उनकी राजभर समाज के वोट बैंक में काफी अच्छी पकड़ है।

उन्होंने सपा का समर्थन किया है जिससे बीजेपी को मुश्लिको का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि घोसी सीट पर राजभर समाज का वोट बैंक अच्छा खासा है और डॉ.बलिराज राजभर की इस सीट पर पकड़ भी ठीक है।

बता दे, ओमप्रकाश राजभर कृतियों से नाराज होकर सपा का समर्थन दिया है। उन्होंने सभा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जीताने का दवा किया। 75% राजभरों वोट को दिलाने का दावा किया है। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के लोगों ने समर्थन दिया।

Also Read – Ballia News : स्कूली बस ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौके पर मौत, पुलिस कर रही जांच

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox