होम / Meerut : मॉस्को के भारतीय दूतावास में तैनात था ISI एजेंट, ATS ने किया गिरफ्तार

Meerut : मॉस्को के भारतीय दूतावास में तैनात था ISI एजेंट, ATS ने किया गिरफ्तार

• LAST UPDATED : February 4, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Meerut : उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) से ATS को बड़ी सफलता मिली है। ATS ने एक ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है। यह रूस की राजधानी मास्को में मौजूद भारतीय दूतावास में तैनात है।

2021 से मास्को के भारतीय दूतावास में तैनात है अपराधी (Meerut)

ATS द्वारा गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्येंद्र सिवाल के रूप में हुई है। बता दे, साल 2021 से रूस की राजधानी मास्को में मौजूद भारतीय दूतावास में सत्येंद्र तैनात है। दूतावास में सिवाल इंडिया बेस्ट सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर है। सिवाल के ऊपर ISI के हैंडलर्स को भारत के रक्षा मंत्रालय, दूतावास, भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों और विदेश मंत्रालय की महत्वपूर्ण गोपनीय सूचना देने का आरोप गया हैं।

कबूल किया अपराध (Meerut)

आपको बता दे, सत्येंद्र सिवाल मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला है। सत्येंद्र ने एटीएस की पूछताछ में अपराध को कबूल किया है। ATS के जांच में सिवाल के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो मोबाइल बरामद हुआ है।

ALSO READ: 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox