होम / Meerut News : मेरठ में एटीएस ने पकड़े 2 रोहिंग्या मुसलमान, फैक्ट्रियों में मजदूरी के बहाने ली थी शरण

Meerut News : मेरठ में एटीएस ने पकड़े 2 रोहिंग्या मुसलमान, फैक्ट्रियों में मजदूरी के बहाने ली थी शरण

• LAST UPDATED : July 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Meerut News पंकज गुप्ता, मेरठ : उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता ( एटीएस ) ने सोमवार को रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया।

यूपी के 6 जिलों में एकसाथ कार्रवाई करते हुए 74 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं।

फैक्ट्रियों में काम के बहाने रह रहे रोहिंग्या

मेरठ (Meerut News) से एटीएस ने 2 रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ा है। ये रोहिंग्या टीम ने खरखौदा क्षेत्र की तरफ से पकड़े है। जो फैक्ट्रियों में काम के बहाने यहां आकर रह रहे थे।

Meerut News : 6 जिलों में चलाया अभियान

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश एटीएस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि अवैध रूप से सीमा पार करके यूपी के विभिन्न जनपदों में रोहिंग्या रह रहे हैं।

इसी इनपुट के आधार पर एटीएस काफी दिनों से सर्चिंग ऑपरेशन की तैयारी कर रहा था। आज सोमवार को जनपदीय पुलिस के सहयोग से 6 जिलों में ये अभियान चलाया और 74 रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी की है।

जानिए किन इलाके से पकड़े गए रोहिग्या

वहीं सहारनपुर और मेरठ से दो-दो, हापुड़ से 13, गाजियाबाद से 4, अलीगढ़ से 17 और मथुरा से सर्वाधिक 31 रोहिंग्या पकड़े गए हैं। हापुड़ जिले में सभी रोहिंग्या धौलाना थाना क्षेत्र के खिचरा इलाके में रह रहे थे।

गाजियाबाद के लोनी इलाके में ये कार्रवाई हुई है। मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में करीब 8 घंटे तक एटीएस की कार्रवाई चली।

Also Read – आखिर क्यों जयप्रकाश निषाद ने खुद को बताया गद्दार, क्या है वजह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox