होम / Mukhtar Ansari: मुख्तार की मौत के बाद उसकी पत्नी को लेकर बड़ा अपडेट

Mukhtar Ansari: मुख्तार की मौत के बाद उसकी पत्नी को लेकर बड़ा अपडेट

• LAST UPDATED : April 1, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),Mukhtar Ansari Wife Afshan Ansari: बीते गुरूवार की रात को यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी की मृत्यु हो गई। शनिवार के दिन उसे पैतृक गांव गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान उसकी पत्नी अफशां को लेकर कई तरह के कयास लगते रहे, लेकिन वो पति के जनाजे में भी नहीं आई। अब इस पूरे मामले पर मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी ने प्रतिक्रिया दी है।

अफजाल ने क्या कहा

मुख्तार अंसारी के जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, लेकिन पत्नी अफशां अंसारी अपने पति को आखिरी बार भी नहीं देखने आई। जिस पर अफजाल अंसारी ने कहा कि अफशां ने अपने पति को आखिरी बार नहीं देखा… वो मुख्तार की बहू है, अब्बास की पत्नी है। अफशां के विरुद्ध पहले से वारंट है और इनाम भी घोषित है।

वो कोर्ट के सामने- अफजाल

अफजाल ने आगे कहा कि “ऐसी स्थिती बनाई जा सकती है कि भगवान न करें कि कभी किसी दुश्मन के साथ भी न हो कि उसका सुहाग उजड़ जाए और वो अपने सुहाग का दर्शन भी न कर सके। किसी के ऊपर न आए लेकिन, ऐसा हुआ..क्योंकि अब वो जहां कहीं भी होगी, हमारे धार्मिक रीति के हिसाब से चार महीने के इद्दत को तो निभाएगी ही। उसके बाद हो सकता है कि वो कोर्ट के सामने आए।”

फरार है अफशां अंसारी

अफशां अंसारी पर कई मामलों में केस दर्ज हैं। साथ ही उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस की ओर से उन पर इनाम भी घोषित किया गया है। अफशां अंसारी की तलाश में पुलिस लगातार जुटी ही हुई है।

ALSO READ: Lok Sabha Election 2024: BJP उम्मीदवार ने इस सीट से दी टिकट वापस करने की धमकी, जानिए वजह 

UP News: हाइवे पर सफर हुआ महंगा, जानिए अब कितने रुपए देने होंगे

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox