Mukhtar Ansari News: दादा स्वतंत्रता सेनानी, नाना रहे ब्रिगेडियर; मुख्तार ही क्यों बना माफिया…जानें

India News (इंडिया न्यूज),Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश का माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) बीते कई सालों से जेल में बंद है। इसके बावजूद भी उसका आपराधिक साम्रराज्य बढ़ता ही चला गया। दरअसल, मुख्तार अंसारी पर गैंगेस्टर एक्ट मामले में गाजीपुर की एमपीएमएलए कोर्ट(MP/MLA Court) ने 29 अप्रैल को अपना फैसला सुनाया। फैसले के मुताबिक कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा और 5 लाख का आर्थिक दंड भी लगाया तो वहीं दूसरी ओर भाई अफजाल अंसारी को कोर्ट ने 4 साल की सजा व एक लाख रूपए का आर्थिक दंड लगाया।

कौन थे मुख्तार के दादा ?

मुख्तार अंसारी के दादा का नाम भी मुख्तार ही था। वह आजादी से पहले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। देश को आजाद कराने में उनका अहम योगदान रहा। मुख्तार के दादा गांधीजी के काफी करीबी माने जाते थे। उन दिनों मऊ में उसके परिवार को एक अलग ही इज्जत मिली हुई थी। वे 1926-1927 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और फिर मुस्लिम लीग अध्यक्ष भी रहे। कहानी तो ये भी  है कि डॉ. अंसारी महात्मा गांधी के काफी करीबी थे। कुल मिलाकर कहें तो वह गांधीवादी विचारधारा के समर्थक थे।

कौन थे मुख्तार के नाना ?

मुख्तार अंसारी के नाना का नाम मोहम्मद उस्मान था। वह सेना में ब्रिगेडियर थे। उनका रसूख भी कम नहीं था। देश के लिए सेवा देने के लिए उन्हें महावीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था। साल 1947 में उन्होंने नैशेरा की लड़ाई लड़ी थी। देश को इस लड़ाई में जीत दिलाकर खुद उन्होंने बलिदान दे दिया।

कौन थे मुख्तार के पिता ?

माफिया मुख्तार अंसारी के पिता सुब्हानुल्लाह अंसारी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे. उनकी छवि काफी साफ मानी जाती थी. अपनी छवि की वजह से वह साल 1971 के नगर पालिका चुनाव में निर्विरोध चुने गए थे। लेकिन मुख्तार अंसारी अपने पिता से बिल्कुल उलट है।

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी का एक बेटा जेल में,दूसरा फरार जबकि पत्नी पर 75000 रुपए का इनाम, जानें माफिया के परिवार में कौन कहां और क्या?

Monu kumar

मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago