होम / Name plate dispute: साध्वी प्राची ने नेमप्लेट विवाद पर दिया बड़ा बयान, बोली- नाम लिखने से अच्छा हिन्दू बन जाएं

Name plate dispute: साध्वी प्राची ने नेमप्लेट विवाद पर दिया बड़ा बयान, बोली- नाम लिखने से अच्छा हिन्दू बन जाएं

• LAST UPDATED : July 24, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),Name Plate Dispute: सावन में कावर यात्रा को लेकर कई तरह के कानून बनाए गए जिसमे से एक नेमप्लेट विवाद भी है। हाल ही में इस कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये जरुरी नहीं। ऐसे में अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली साध्वी प्राची ने फिर कुछ ऐसा बोल दिया है। उन्होंने कहा अगर हिन्दुओं के नाम से ढाबे, होटल, रेस्टोरेंट खोल सकते है तो हिन्दू बनने में क्या दिक्कत है। जो हिन्दू के नाम से ढाबे, होटल, रेस्टोरेंट चला रह है वो हिन्दू बन जाएं हम उनका स्वागत करेंगे।

साध्वी प्राची ने क्या कहा

दरअसल, साध्वी प्राची बुधवार को देहरादून रोड स्थित श्री शिव सेवा कांवड़ संघ कार्यक्रम में पहुंची थी। जहां मीडिया से बात कर उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश नहीं है। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट बताए आखिर क्यों मक्का मदीना में हिन्दू को दुकान नहीं खोलने देते है हिन्दुओं को इजाजत क्यों नहीं है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ मार्ग पर स्थित ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंट और ठेलों पर मालिकों का नाम लिखने के निर्देश दिए हैं, जो सराहनीय है।

इमरान मसूद को बोलने का अधिकार नहीं…. साध्वी प्राची

उन्होंने कहा कि हिंदू नाम से प्रतिष्ठान चलाने वालों को अपना धर्म बदलकर हिंदू बन जाना चाहिए। ये लोग अपनी पहचान क्यों छिपा रहे हैं? इनके प्रतिष्ठानों पर सही नाम क्यों नहीं लिखे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आंसू बहाने वाला बयान देने वाले सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद को इस मामले पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। जो काम 70 साल में नहीं हुआ, उसे भाजपा सरकार ने पूरा किया है।

उन्होंने नगीना के सांसद और एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर के बयान पर भी निशाना साधा। कांवड़ यात्रा रोकने की बात करने वाले चंद्रशेखर को इस मामले पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच चल रहे विवाद की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि जहां चार बर्तन होंगे, वहां आवाज तो होगी ही। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox