होम / Atiq Ahemad case : अतीक मामले में नया खुलासा, सामने आई एक रहस्यमयी औरत, पुलिस कर रही तलाश

Atiq Ahemad case : अतीक मामले में नया खुलासा, सामने आई एक रहस्यमयी औरत, पुलिस कर रही तलाश

• LAST UPDATED : April 28, 2023

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़), Atiq Ahemad case प्रयागराज : उमेश पाल हत्या से ठीक पहले अतीक अहमद से मिलने साबरमती जेल (Sabarmati Jail) में एक महिला भी आई थी। ये महिला पहले भी कई बार अतीक अहमद से जेल में मुलाकात कर चुकी है।

  • जेल में आती थी मिलने
  • रिश्तेदारों ने दी जानकारी
  • जेल का मिला वीडियो
  • उमेश पाल हत्याकांड में मिल सकता कुछ सबूत

जेल में आती थी मिलने

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से लेकर अब तक यूपी के माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के नाम की चर्चा जोर पर है। इसी बिच एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उमेश पाल हत्या से ठीक पहले अतीक अहमद से मिलने साबरमती जेल (Sabarmati Jail) में एक महिला भी आई थी।

ये महिला पहले भी कई बार अतीक अहमद से जेल में मुलाकात कर चुकी है। ये महिला अतीक से मिलने साबरमती के साथ ही देवरिया, बरेली और प्रयागराज की जेलों में भी गयी थी। पुलिस जांच में महिला के बारे में खुलासा हुआ है। जिसमे पता चला है कि महिला मुस्लिम समुदाय से ही है। जो प्रयागराज के करेली इलाके की रहने वाली है।

रिश्तेदारों ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद ने उस महिला की बहुत मदद की हैं। अतीक जेल में रहते हुए भी इस महिला से कई बार लंबी बातचीत करता था। इस महिला की जानकारी अतीक के करीबियों ने पुलिस को दी है। रिश्तेदारों ने दवा करते हुए बताया कि इस महिला की वजह से अतीक और शाइस्ता के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। इसके अलावा बता दे अतीक की बेगम शाइस्ता उस महिला को बिल्कुल पसंद नहीं करती है।

जेल का मिला वीडियो

उमेश पाल हत्याकांड से ठीक पहले महिला के साबरमती जेल जाने का वीडियो भी जांच एजेंसी को मिला है। इसके अलावा अतीक के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल और दोनों के बीच बातचीत की कुछ रिकॉर्डिंग भी मिली है।

अतीक, शाइस्ता और उस महिला को लेकर पुलिस के हाथो कई चौंकाने वाली जानकारी भी मिली है। इस संदिग्ध महिला के बारे में गोपनीय तरीके से जांच हो करा रही है। पुलिस अतीक की कहानी में ‘पति पत्नी और वो’ के रहस्य का पर्दा फ़ास्ट में जुट गई है। पुलिस जल्द ही इस महिला को गिरफ्तार करेंगी और उस महिला से पूछताछ करेंगी।

उमेश पाल हत्याकांड में मिल सकता कुछ सबूत

पुलिस महिला से उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ कर सकती है। बता दे, जिस समय उमेश पाल की हत्या की जा रही थी, उस वक्त एक महिला कार से उतर कर वीडियो भी बना रही थी।

पुलिस को शक है कि ये महिला वही है जिसने वीडियो बनाया था। पुलिस को मिली अतीक के फ़ोन में किसी ऐप के जरिए शूटआउट की लाइव तस्वीरें भेजी गयी थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अगर किसी अन्य आपराधिक मामले में इस महिला का हाथ रहा तभी पुलिस इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

also read – अतीक और अशरफ की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, मांगी स्टेटस रिपोर्ट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox