होम / Note ban : स्टेट बैंक की करेंसी चेस्ट से रिजर्व बैंक भेजे गए नोट, निकले नकली, कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Note ban : स्टेट बैंक की करेंसी चेस्ट से रिजर्व बैंक भेजे गए नोट, निकले नकली, कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

• LAST UPDATED : May 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Note ban कानपुर: भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर 2016 में 1000 के नोट बंद कर 2000 के नोट को लांच किया था। लेकिन 30 सितंबर तक इस 2000 के नोट को भी सरकार बदली या जमा कर सकती है।

  • 2019 में ही दो हजार के नोट की छपाई हो गयी थी बंद
  • क्या है मामला
2019 में ही दो हजार के नोट की छपाई हो गयी थी बंद

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को 2000 के नोट के संबंध में एक बयान जारी किया और कहा कि नवंबर 2016 में प्रचलित 500 रुपये और एक हजार रुपये के बैंक नोट के प्रचलन को बंद करने के बाद अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने के लिए दो हजार रुपये के नोट जारी किये गये थे।

आपको बता दे, वर्ष 2018-19 में ही दो हजार रुपये के नोट की छपाई बंद कर दी गयी थी। आज 2000 के नोट जो प्रचलन में है उनमें से 90 % नोट मार्च 2017 से छापे थे। उस समय इन नोटों की लाइफ 5 वर्ष बतायी गयी थी।

क्या है मामला

दरअसल यह मामला कानपुर के थाना रकाबगंज क्षेत्र का है। रिजर्व बैंक के इस फैसले के बाद सभी बैंको ने 2000 के नोटों को रिसर्व बैंक भेजना शुरू कर दिया है। इसी बीच में कानपुर से एक अनोखी मामला सामने आयी है।

जहा स्टेट बैंक की करेंसी चेस्ट से रिजर्व बैंक को 2000 का नोट भेजा गया। रिजर्व बैंक को भेजे गए सभी नोट नकली निकले जिसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया।

अप्रैल महीने में 2000, 500 और 100-100 के नोट जमा करने के लिए कानपुर भेजे गए थे। रिजर्व बैंक में नोटों की जांच में 100 -100 के नोट नकली निकले। इस घटना के बाद स्टेट बैंक छीपीटोला के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा हुआ है।

also read – सड़क पर कचड़ा फेकना पड़ा महंगा, मौत के मुँह से बहार आई महिला, देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox