होम / Odisha Train Accident: आज ओडिशा जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, घटनास्थल और अस्पताल का करेंगे दौरा

Odisha Train Accident: आज ओडिशा जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, घटनास्थल और अस्पताल का करेंगे दौरा

• LAST UPDATED : June 3, 2023

India News(इंडिया न्यूज), Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेन के आपस में टकराने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें अभी तक 288 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1000 लोग इस घटना में अभी तक घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खुद ओडिशा जाएंगे। पहले वे बालासोर जाएंगे जहां पर यह दर्दनाक दुर्घटना हुई है। जिसके बाद कटक के अस्पताल का दौरा भी करेंगे। पीड़ितों से मिलेंगे और कुशल-क्षेम पूछेंगे। यह जानकारी सूत्रों के बवाले से आई है।

बता दें कि इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैश्नव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान घटना स्थल पर मौजूद हैं। इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दुर्घटना वाली जगह पर मौजूद हैं।

Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे पर मायावती ने जताया दुख, मृतकों-घायलों को मिले मुआवजा, की उच्च स्तरीय जांच की मांग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox