होम / Pauri News: गणेश गोदियाल का सरकार पर हमला, बोले- केंद्र सरकार देश में तानाशाही कर रही

Pauri News: गणेश गोदियाल का सरकार पर हमला, बोले- केंद्र सरकार देश में तानाशाही कर रही

• LAST UPDATED : April 1, 2023

इंडिया न्यूज: (Ganesh Godial attacked the government) राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को समाप्त करने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा बीजेपी तानाशाही से लोकतंत्र को कुचल रही है।

खबर में खास:-

  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीजेपी पर निशाना
  • बीजेपी तानाशाही से लोकतंत्र को कुचल रही
  • भारत जोड़ो यात्रा से देश की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी

बीजेपी तानाशाही से लोकतंत्र को कुचल रही

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने पौड़ी दौरे पर पहुंचकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। इसके साथ ही गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने पर इसे केंद्र सरकार की तानाशाही करार दिया है। गणेश गोदियाल ने कहा की कांग्रेस भाजपा पर हावी पड़ रही है, ये बीजेपी को रास नहीं आ रहा। उन्होंने कहा बीजेपी तानाशाही से लोकतंत्र को कुचल रही है। इसलिए राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को समाप्त कर दिया गया।

भारत जोड़ो यात्रा से देश की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी

गणेश गोदियाल ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी के इशारों पर ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को भाजपा सरकार ने समाप्त किया है। गणेश गोदियाल ने कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी हुई जो 2024 में भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकता था। ऐसे में केंद्र की भाजपा सरकार ने राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता समाप्त कर डाली।

Also Read: Sitarganj News: बरसात होने से किसानों को काफी नुकसान, सरकार से की मुआवजा देने की मांग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox