Pilibhit News : बाढ़ प्रभावित सैकड़ो परिवारों ने शुरू की भूख हड़ताल, प्रशासन से बाढ़ का उचित समाधान करने की लगाई गुहार

India News (इंडिया न्यूज़) Pilibhit News पीलीभीत : पीलीभीत (Pilibhit News) में शारदा नदी की बाढ़ से प्रभावित सैकड़ो परिवारों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल पर बैठे सैकड़ो परिवारों ने शासन प्रशासन से बाढ़ का उचित समाधान करने की गुहार लगाई है।

वही समाधान न होने तक भूख हड़ताल पर बैठकर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। और इस दौरान होने वाली किसी भी अनहोनी का जिम्मेदार शासन और प्रशासन को ठहराया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सन 1971 में बांग्लादेश से आकर पीलीभीत की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के चंदिया हजारा में शारदा नदी किनारे आकर बसे सैकड़ो परिवार वर्षों से शारदा नदी में आने वाली बाढ़ का दंश झेल रहे हैं।

क्योंकि बरसात के दिनों में हर साल शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने से होने वाले भूमि कटान में किसानों की सैकड़ो एकड़ जमीन शारदा नदी में समा जाती है। वहीं शारदा नदी किनारे बसी बस्तियां भी पानी में डूब जाती हैं।

शारदा नदी के विकराल रूप के कारण बाढ़ की बनी है स्थिति

जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यहां बसे सैकड़ो परिवार शासन प्रशासन स्तर पर इसके समाधान की गुहार लगाते हैं लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है।

अब इस क्षेत्र के लगभग 600 परिवारों ने समाधान न होने तक भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला लिया है और इस दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की अनहोनी की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की बताई है।

लोगों का कहना है पिछले 2 महीने से शारदा नदी के विकराल रूप के कारण लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जिसमें लोगों की सारी फैसले नष्ट हो चुकी हैं। बस्तियों में पानी भरा हुआ है और प्रशासन की ओर से कोई भी राहत नहीं मिल पाई है। जिस वजह से आंदोलन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।

Also Read – Story of Ayodhya : रामायण काल से आधुनिक भारत तक जानिए क्या है ? अयोध्या का पूरा इतिहास

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago