UP News: ‘पायलट अनाड़ी और पैसेंजर खिलाड़ी’; विपक्ष के इंडिया अलायंस पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी

India News (इंडिया न्यूज) UP News: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा है कि इंडिया की हालत उस प्लेन की तरह है, जिसका पायलट अनाड़ी और पैसेंजर खिलाड़ी हैं। ऐसे प्लेन की या तो इमरजेंसी लैंडिंग होती है या फिर वह क्रैश हो जाता है। इंडिया गठबंधन में 25 से ज्यादा पायलट व 35 से अधिक खिलाड़ी हैं। ऐसे में अंदाजा लगा सकते है कि इसका अंजाम क्या होगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने अपने नाम में हर अक्षर पर डॉट लगाकर इंडिया को टुकड़ों में बांटने का काम किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी के काम ने विपक्षी कुनबे का गणित को बिगाड़ दिया

पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस बार चुनाव टुकड़ों में बांटे गए इंडिया अलायंस और अखंड भारत के बीच होने जा रहा है। इंडिया अलायंस अपनी चालाकी के चक्रव्यूह में खुद ही फंस जाएगा। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के काम ने विपक्षी कुनबे की गणित को बिगाड़ दिया है। यह न तो अकेले मोदी से मुकाबला कर सकते हैं और न ही साथ मिलकर मोदी को हरा सकते हैं। पीएम मोदी की तपस्या की ताकत के आगे विपक्ष टिक नहीं पाएगा। विपक्ष जितना चाहे काला जादू कर ले या जंतर मंतर कर ले, लेकिन वह बिल्कुल कामयाब नहीं हो सकेगा।

2024 में विपक्ष को 440 वोल्ट का लगेगा करंट

मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी के दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कहा कि वह समय-समय पर पॉलिटिकल पर्यटन पर निकलते रहते हैं। वह अपने इस पर्यटन में पाखंड की हर पराकाष्ठा पार कर जाते हैं। विपक्ष की वही हालत है कि सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम लट्ठा। पीएम नरेंद्र मोदी को 2014 में 283 सीटें, 2019 में करीब 350 और 2024 में विपक्ष को 440 वोल्ट का करंट लगेगा। वहीं उन्होंने कहा कि विपक्ष ने 2023 में जो गलती की है उसका खामियाजा उसे 2024 में भुगतना ही होगा।

बीजेपी नेता ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भी कहा कि इसे लेकर बेवजह का प्रपोगेंडा किया जा रहा है। यूसीसी के लागू होने से न तो किसी की धार्मिक आस्था प्रभावित होगी और न ही उससे कोई अहित। इससे समाज को अलग-अलग तरह के कानूनों के मकड़जाल से छुटकारा मिलेगा।

इस बार इंडिया बनाम भारत की लड़ाई

पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इंडिया शब्द को लेकर कहा कि हम लोग रियल इंडिया का कतई विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि टुकड़े-टुकड़े करने वाली मानसिकता का विरोध कर रहे हैं। इस बार इंडिया बनाम भारत की लड़ाई होने जा रही है। चुनाव में भारत जीतेगा और इंडिया हारेगा।

Read more: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को लग सकता है झटका, बीजेपी में शामिल हो सकती हैं सपा विधायक पूजा पाल

Indianews UP Team

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago