Pithoragarh News: लिपुलेख-तवाघाट पर चट्टान दरकने से करीब 300 यात्री फंसे

India News(इंडिया न्यूज़),पिथौरागढ़ “Pithoragarh News” : लिपुलेख-तवाघाट पर 45 किमी ऊपर लखनपुर के पास भारी चट्टान दरकने से सौ मीटर बह गई है। जिसमे धारचूला और गुंजी में करीब तीन सौ यात्री फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क खुलने में कम से कम दो दिन का समय लग सकता हैं।

भूस्खलन होने से यहां आवाजाही ठप

बता दें, प्रदेश में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। जिसके चलते कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे की काफी नुकसान की खबरें भी सामने आ रही हैं। कहीं वाहन मलबे में दबने की तो, कहीं जन जीवन बुरी तरह प्रभावित होने की खबर सामने आ रही है। वहीं अब पिथौरागढ़ के लिपुलेख-तवाघाट सड़क के पास भूस्खलन होने से यहां आवाजाही ठप हो गई हैं। इसके साथ ही आदि कैलाश यात्री फंस गए हैं। केएमवीएन के यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क खुलने में दो दिन से अधिक का समय लग सकता है।

एक जून तक येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 29 मई से एक जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानों तक लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कुछ जगहों में तेज बौछारें और बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चल चकती हैं। इसके साथ ही इन हवाओं की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। वहीं, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

Also Read: Dehradun News: CM धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई खत्म, 13 प्रस्ताव पर हई चर्चा

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago