होम / Rae Bareli Breaking News : निर्माणाधीन विद्यालय की छत गिरने से हुआ हादसा, दो मजदूर घायल, प्रबंधक ने दिखाई दया

Rae Bareli Breaking News : निर्माणाधीन विद्यालय की छत गिरने से हुआ हादसा, दो मजदूर घायल, प्रबंधक ने दिखाई दया

• LAST UPDATED : September 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Rae Bareli Breaking News रायबरेली : रायबरेली (Rae Bareli Breaking News) से एक घटना सामने आ रही है। जहाँ निर्माणाधीन विद्यालय की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए है। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की हालत नाजुक

दअरसल, रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एसजेएस विद्यालय से एक घटना सामने आ रहा है। जहाँ निर्माणाधीन विद्यालय की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे के मलबे में दबने से दो मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को आनन फानन में सीएचसी पहुचाया गया। सीएचसी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत नाजुक देखते हुए घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विद्यालय प्रबंधक ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती

विद्यालय प्रबंधक द्वारा घायल को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि घायल जल्दी ठीक हो इसके लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही प्रबंधक ने घायल व्यक्ति के इलाज का सारा खर्च उठाने की भी जिम्मेदारी ली।

Also Read –

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox