होम / Rae Bareli News : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची अपने संसदीय क्षेत्र, जमीनी हकीकत का लिया जायजा

Rae Bareli News : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची अपने संसदीय क्षेत्र, जमीनी हकीकत का लिया जायजा

• LAST UPDATED : June 6, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Rae Bareli News रायबरेली : केंद्रीय मंत्री व अमेठी की सांसद (Union Minister) स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। वे आज रायबरेली (Rae Bareli) के डीह ब्लाकों के गांवों में अपना भ्रमण अभियान जारी रखे हुए हैं।

  • गांव में लोगों की सुनी समस्या
  • अधिकारी को दिया निर्देश

गांव में लोगों की सुनी समस्या

आज केंद्रीय मंत्री व अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंची। सांसद आज रायबरेली के डीह ब्लाकों के गांवों में भ्रमण अभियान कर रही है। सांसद ने कल सलोन ब्लाक के कई गावो में जाकर लोगो की समस्या को सुनी।

अधिकारी को दिया निर्देश

वही, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज भी डीह ब्लाक के गावो में जाकर लोगो से मिलने पहुची हैं। स्मृति ईरानी टेकरी दांदू गाँव मे जब पहुची तो वहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। स्मृति ईरानी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

समस्या के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश भी दिया। स्मृति इरानी ने सरकारी लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगो से जानकारी ली। गावो में सड़क, बिजली, राशन, पानी की जमीनी हकीकत की जानकारी ली।

Also Read – एमपी एमएलए कोर्ट गाजीपुर से लखनऊ ट्रांसफर हुआ मुख्तार अंसारी का केस, जानिए क्या है वजह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox