होम / Ram Mandir Inauguration: जर्मन की इस सिंगर ने गाया राम भजन, राम भक्तों का जीता दिल

Ram Mandir Inauguration: जर्मन की इस सिंगर ने गाया राम भजन, राम भक्तों का जीता दिल

• LAST UPDATED : January 19, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का समय नजदीज का आ रहा है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में केवल दो दिन बाकी है। ऐसे में हर कोई भगवान श्री राम के भजन गाकर इस दिन का इंतजार कर रहा है। तो वहीं इस कार्यक्रम को लेकर भारत ही नहीं दुनिया के तमाम देशों में भी खुशी देखने को मिल रही है। दरअसल जर्मनी की सिंगर कैसेंड्रा मे स्पिटमैन ‘राम आएंगे’ गाती हुई नजर आ रही है। जिनकी सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रही है। इनके राम भजन ने सभी राम भक्तों का दिल जीत लियया है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने सिंगर कैसेंड्रा के गाने पर प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कहा कि इनमें भी राम बसते हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जय श्री राम’. एक अन्य यूजर ने लिखा, भगवान राम आप कृपा बनाए रहें।

पीएम मोदी ने बांधे तारीफों के पुल

यहां तक की पीएम नरेंद्र मोदी भी जर्मन सिंगर कैसेंड्रा मे स्पिटमैन की अपने मन की बात कार्यक्रम में तारीफ कर चुके हैं। सितंबर 2023 में उन्होंने अपने कार्यक्रम में 21 साल की जर्मन सिंगर कैसेंड्रा का जिक्र किया था। इससे पहले भी कैसेंड्रा ‘जगत जाना पालम’ और ‘शिव पंचाक्षर स्त्रोतम का भजन गाकर सुर्खिया बटोर चुकी है।

Also Read: Ram Mandir Pran Pratishtha: क्या छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी, इसको लेकर सीएम ने क्या घोषणा की जानें?

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox