होम / Ram Rahim: 21 दिनों की फरलो पर जेल से बाहर आया राम रहीम, यूपी में होगा ठिकाना

Ram Rahim: 21 दिनों की फरलो पर जेल से बाहर आया राम रहीम, यूपी में होगा ठिकाना

• LAST UPDATED : August 13, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 21 दिनों की फरलो पर एक बार फिर से जेल से बाहर लाया गया है। जानकारी के मुताबिक, राम रहीम इस दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा जहां पिछले कुछ दिनों से साफ-सफाई का काम भी चल रहा है। कि यह सातवीं बार है जब राम रहीम को फरलो पर बाहर लाया गया है। राम रहीम को 6:30 बजे शाम को सुनारिया जेल से पुलिस की सुरक्षा में बाहर निकाला गया। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने राम रहीम की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं और आश्रम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 से पहले राम रहीम के बाहर आने पर कई प्रतिक्रियाओं के आने की संभावना है।

Read More: Doctors Strike: लखनऊ में डॉक्टर उतरे हड़ताल पर, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

जानें अन्य जानकारी

जानकारी के अनुसार राम रहीम के बाहर आने की खबर से उसके अनुयायियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में अनुयायी आश्रम पहुंचकर राम रहीम का स्वागत करने की तैयारी में लग गए हैं। देखा जाए तो गुरमीत राम रहीम के फरलो पर बाहर आने से एक बार फिर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की विवादास्पद छवि चर्चा में आ गई है। दूसरी तरफ कई संगठनों ने इस पर आपत्ति भी जताई है। इस फरलो के दौरान राम रहीम की हर गतिविधि पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। इस बीच, सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अपनी ओर से किसी भी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क हैं।

Read More: Akhilesh Yadav: बांग्लादेश हिंसा पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें खबर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox