Viral News: BJP MLA's reception in UP Assembly, Chief Minister Yogi arrived to give blessings, for the first time this kind of event
India News (इंडिया न्यूज़) Reception in UP Assembly लखनऊ : आज लखनऊ के विधानसभा की कैंटीन में भाजपा विधायक राजीव तरारा का शादी के बाद भोज का आयोजन किया गया। पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ।
दरअसल, यह खबर यूपी के अमरोहा से है। जहां धनौरा विधानसभा से भाजपा विधायक राजीव तरारा का शादी के बाद आज लखनऊ में विधानसभा की कैंटीन में भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सत्ता पक्ष-विपक्ष के नेता नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, समेत समस्त मंत्रियों, विधायकगणों एवं विधान परिषद सदस्यों ने दांपत्य सूत्र में बंधे विधायक राजीव तरारा व उनकी पत्नी को आर्शीवाद दिया।
सत्ता पक्ष के मंत्री हों या विपक्ष के नेता, सभी भोज में शामिल होने पहुंचे। विधानसभा में आजादी के बाद पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति से आयोजन किया गया।
विधानसभा सत्र की चल रही गहमा-गहमी के बीच इस आयोजन से राजनीतिक गलियारों में भी का विषय बना हुआ है। बीजेपी विधायक राजीव तरारा की शादी बीते 27 जून को हुई थी। शादी में विधायक जी ने दुल्हन के साथ खूब ठुमके लगाए थे, जिससे फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
Also Read – ऑपरेशन दृष्टि के तहत 1174 सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ अमेठी, बनाई गई अलग से मॉनिटरिंग कक्ष
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…