India News (इंडिया न्यूज़), Rishikesh News: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी स्थित आश्रम के समीप महाराष्ट्र का 1 श्रद्धालु गंगा में नहाते वक्त डूब गया। एसडीआरएफ और जलपुलिस की टीम ने इस व्यक्ति की गंगा में तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि रविवार की सुबह करीब दस बजे थाना मुनिकीरेती पुलिस की ओर से सूचना मिली कि ब्रह्मपुरी श्री राम तपस्थली आश्रम के पास एक व्यक्ति गंगा में नहाते वक्त डूब गया। रेस्क्यू दल मौके पर भेजा गया।
काफी देर तक तलाश के बाद गंगा नदी में उस व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार शेखर बारस्कर (42 वर्ष) निवासी रामटेक जिला नागपुर महाराष्ट्र अपने 10 अन्य साथियों के साथ यहां एक आश्रम में रुका हुआ था। रविवार की सुबह वह गंगा नहाने गया था। इस दौरान वह गंगा में तैरने लगा और वह अचानक डूब गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया।
ये भी पढ़ें:- Health News : मखाना, बादाम, तिल और सौंफ करेंगे आपकी खून की कमी की समस्याएं दूर, जानें कैसे?
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…