होम / RO/ARO Exam Cancelled: CM योगी ने कांस्टेबल के बाद अब RO/ ARO परीक्षा भी की रद्द, जानें कब होगा Exam

RO/ARO Exam Cancelled: CM योगी ने कांस्टेबल के बाद अब RO/ ARO परीक्षा भी की रद्द, जानें कब होगा Exam

• LAST UPDATED : March 2, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), RO/ARO Exam Cancelled: पेपर लीक के आरोप के कारण उत्तर प्रदेश में एक और महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। हाल ही में राज्य में पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा भी रद्द कर दी गई थी। अब सरकार ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 को भी रद्द करने का फैसला किया है।

दोषियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा: CM Yogi

राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब भर्ती के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो 6 महीने के भीतर होगी। उन्होंने लिखा कि, ‘उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 को रद्द कर अगले 6 महीने में दोबारा आयोजित करने का आदेश दिया है। परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। युवक के गुनहगारों को ऐसी सजा दी जाएगी जो मिसाल बनेगी।

सिपाही भर्ती की तरह समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 में भी पेपर लीक के आरोप लगे थे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी को आरओ, एआरओ भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद से अभ्यर्थी लगातार परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगा रहे थे और इसे रद्द करने की मांग कर रहे थे।

जल्द की जाएगी परीक्षा की तारीख की घोषणा (RO/ARO Exam Cancelled)

इसके बाद सरकार ने अभ्यर्थियों से पेपर लीक को लेकर सबूत मांगे थे। अब प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है और दोबारा परीक्षा आयोजित करने के आदेश दिए गए हैं। यूपीपीएससी की ओर से भर्ती परीक्षा की नई तारीख भी जल्द घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox