होम / Roorkee News : पति की प्रेमिका के बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप, पति पुलिस में कार्यरत, नहीं मिल रहा इंसाफ

Roorkee News : पति की प्रेमिका के बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप, पति पुलिस में कार्यरत, नहीं मिल रहा इंसाफ

• LAST UPDATED : July 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Roorkee News रूड़की : रूड़की (Roorkee News) की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने पति की प्रेमिका के बेटे पर डरा धमकाकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर दी है वहीं पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला का हाल ही में एक जून को दूसरा विवाह कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के खेड़ाजट्ट निवासी अजेंदर नामक व्यक्ति से हुआ था। जो उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत है।

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद 18 जून को गाँव में देवता पूजन के नाम पर उसका पति गाँव में लेकर उसे गया और गाँव में अपने घर न ले जाकर एक दूसरी महिला के घर ले गए। बाद में उसे पता चला कि उस महिला के साथ उसके पति के अवैध संबंध हैं।

जिसके बाद उसने ऐतराज किया तो पति ने अपनी गलती मानी। महिला ने आरोप लगाया कि रात के समय उसका पति और वह महिला घर में ऊपर के कमरे में थे और नीचे के कमरे में वह अकेली थी, तभी अचानक महिला का बेटा आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

गिरफ्तारी की माँग की

उसके द्वारा विरोध करने पर जबरन युवक ने उसका दुष्कर्म किया। लेकिन उसकी मदद को कोई नही आया। महिला ने बताया कि उसने अपने पति को आपबीती बताई लेकिन उसके पति ने भी उसका साथ नही दिया। जिसके बाद वह कोतवाली पहुँची और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की माँग की।

विधायक ने इंसाफ का दिया आश्वासन

महिला ने आरोप लगाया कि वह लगातार थाने के तब से चक्कर काट रही थी। लेकिन उनका मुकदमा दर्ज नही हो रहा था। जिसके बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार से उन्होने मदद माँगी और उनके प्रयासों से अब मुकदमा दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस से आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर इंसाफ की माँग करती हैं।

Also Read – भरभरा कर गई मकान की छत, मां की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox