Roorkee News: Mahapanchayat of farmers ended, strike will continue, know what is the demand
India News (इंडिया न्यूज़) Roorkee News रुड़की : Roorkee News पिछले करीब एक माह से अपनी मांगों को लेकर रुड़की तहसील में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत का ऐलान किया गया था।
जिसको लेकर आज रुड़की तहसील के बाहर भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत आयोजित हुई।
इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुँचे। घण्टों चली महापंचायत को किसान नेताओं ने संबोधित किया। अलग अलग जगहों से आए किसानो ने अपनी अपनी समस्या रखी।
जिस पर राकेश टिकैत ने किसानों की आवाज को सरकारों तक पहुँचाने का दम भरा। अंत मे रुड़की एएसडीएम महापंचायत में पहुँचे और किसानों को उनकी मांगों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
जिसके बाद राकेश टिकैत ने अपना सम्बोधन किया और धरना जारी रखते हुए महापंचायत का समापन कर दिया गया। भारतीय किसान यूनियन टिकट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का धरना अभी जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि किसानों की बर्बाद फसलों की सही जाँच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार से वार्ता के बाद धरने को समाप्त किया जाएगा।
वही एएसडीएम विजय नाथ शुक्ल ने कहा कि किसानों की स्थानीय स्तर की मांगों को तहसील स्तर पर समाधान कर दिया गया है। शासन स्तर की मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को अवगत कराया जाएगा।
Also Read – Saharanpur News : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने पर पूर्व मुख्यमत्री मायावती ने ट्वीट कर जताया दुख
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…