होम / Roorkee News: दुखद हादसा! मशरूम फैक्ट्री में लोहो की रैक टूटने से 6 महिलाएं दबी, दो की मौत, चार गंभीर रुप से घायल  

Roorkee News: दुखद हादसा! मशरूम फैक्ट्री में लोहो की रैक टूटने से 6 महिलाएं दबी, दो की मौत, चार गंभीर रुप से घायल  

• LAST UPDATED : July 25, 2023

India News(इंडिया न्यूज), Roorkee News: कोटवाल आलमपुर गांव में स्थित मशरूम फैक्ट्री में लोहे की रैक टूटकर गिरने से 6 महिलाएं उसके नीचे दब गईं। जल्दबाज़ी में इन महिलाओं को बाहर निकाला गया। जिन्हें आननफानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान 2 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं इस हादसे में चार महिलाएं गंभीर रुप से घायल हैं। इस हादसे के समय फैक्ट्री में तकरीबन 28 महिलाएं काम कर रही थी।

महिलाओं के परिजनों को मिला छह छह लाख का मुआवजा

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान तहसीलदार शालिनी मौर्य, क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाती ग्राम प्रधान शुभम चेयरमैन राजू बबलू व कंपनी मालिक अमित कुमार के बीच समझौता हुआ। जिसके तहत मृतक महिलाओं के परिजनों को छह छह लाख रुपए के चेक दिए गए तथा घायलों के उपचार कराने की जिम्मेदारी ली गई। जिसके बाद मृतक महिलाओं के शव को फैक्ट्री उठा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया गया।

रैक पर उगाई गई मशरूम को तोड़ रही थी महिला कर्मचारी

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में मशरूम उगाने के लिए कैल्विन ओवरसीज की फैक्ट्री है। सोमवार को करीब  28 महिलाएं काम कर रही थी। शाम के समय लोहे की रैक पर उगाई गई मशरूम को महिला कर्मचारी तोड़ रही थी। इसी समय अचानक लोहे का एक रैक टूट गई। जिसके बाद उसके नीचे लगी अन्य लोहे की रैक भी टूटती चली गई। जिसक नीचे चार महिला कर्मचारी दब गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसा होते देख अन्य मौजूद महिला कर्मचारी जान बचाने को बाहर की तरफ दौड़ी।

मौके पर पहुंची पुलिस

महिला कर्मचारियों के शोर मचाने पर अन्य लोग वहां पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर झबरेड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से लोहे की रैक के नीचे दबी महिला कर्मचारियों को बाहर निकाला।

मैंटेनेंस में कमी का आरोप

हादसें में घायल महिलाओं को जल्द बाजी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर एक महिला कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि मैंटेनेंस की कमी के चलते यह हादसा हुआ है। वहीं फैक्ट्री प्रबंधन पूरे मामले की लीपापोती करने में लगा है।

ये भी पढ़ें:- Lohaghat News: 7 महीने से लापता नाबालिग छात्रा को पुलिस ने आगरा से किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox