Sambhal Crime News: Dead body of a young man and a teenage girl found tied in a scarf to a tree, investigation into murder or suicide continues.
India News (इंडिया न्यूज़) Sambhal Crime News संभल: यूपी के संभल में रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक और युवती का शव एक ही पेड़ से लटका मिला। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग की बात बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अधिकारियों ने कहा कि आत्महत्या या ऑनर किलिंग की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्रीय पुलिस को दोपहर बाद युवक और किशोरी के शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिली।
बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय युवक की 16 वर्षीय किशोरी से पहचान थी। सोमवार की सुबह आठ बजे के आस पास किशोरी घर से निकली थी।
दोपहर तक जब घर नहीं आई तो परिजनों ने खोज करना शुरू किया था। इसी दौरान पता चला कि किशोरी और उसके प्रेमी का शव एक ही चुनरी के दो अलग-अलग फंदे से पेड़ के सहारे लटके दिखाई दिया। अधिकारियों के अनुसार युवक के परिवार वालों को प्रेम-प्रसंग की जानकारी थी।
उधर, किशोरी के परिजनों ने ऐसी किसी भी प्रकार की जानकारी से इनकार किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर जांच शुरू की है। सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया है कि युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।
इसमें हत्या है या आत्महत्या इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। प्राथमिक जांच में आत्महत्या जैसा मामला लग रहा है। टीम को छानबीन के लिए लगाया जा चुका है।
Also Read – CM Yogi News : मुख्यमंत्री योगी ने नए विधान भवन के प्रस्ताव को किया खारिज, आखिर वजह क्या बताया
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…