होम / Seema Haider case update : फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले आरोपियों को भेजा जेल, 15 आधार कार्ड, तीन लैपटॉप, तीन प्रिंटर बरामद

Seema Haider case update : फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले आरोपियों को भेजा जेल, 15 आधार कार्ड, तीन लैपटॉप, तीन प्रिंटर बरामद

• LAST UPDATED : July 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Seema Haider case update ग्रेटर नोएडा : सीमा हैदर मामले में एक नया खुलासा सामने आया है। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सचिन के कहने पर बनाया था आधार कार्ड

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी में पुष्पेंद्र और पवन है। दोनों आरोपियों को बुलंदशहर से गिरफ्तारकिया गया था। पुलिस के पूछ – ताछ में आरोपियों ने बताया की सचिन के कहने से सीमा हैदर का फर्जी आधार कार्ड बनाया था।

इस फर्जीवाड़े में दोनों दोषी पाए गए। आरोपियों पर धारा 420 ,467,468,120 के तहत कार्यवाही की गई।

थाना दादरी पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 24/07/23 को थाना दादरी पुलिस के द्वारा बीट पुलिसिंग व लोकल इटेलिजेन्स/मैनुवल इटेलिजेन्स के माध्यम से मिली गोपनीय सूचना आधार पर आरवी नॉर्थ लैण्ड तिराहे से आगे दादरी बादलपुर बाईपास की तरफ जाने वाली सडक पर फ्लोई ओवर के पास से

02 अभियुक्त 1-पवन कुमार पुत्र राम चरण सिंह नि0- ग्राम अकरवास कनैनी थाना अहमदगढ जिला बुलन्दशहर उम्र- 34 बर्ष, 2- पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र राम चरण सिंह नि0 उपरोक्त उम्र 24 वर्ष को धारा 420/467/468120बी भादवि से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 आधार कार्ड, तीन लैपटॉप, तीन प्रिंटर, छोटे बड़े फिंगरप्रिंट डिवाइस, लैपटॉप, चार्जर बरामद किया है।

Also Read – समय से पहले वेबसाइट पर अपलोड हुआ मदरसा रिज़ल्ट, अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox