Shamli News
India News (इंडिया न्यूज़) Shamli News शामली : मणिपुर में हुई हिंसा की घटना के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल ने सदर विधायक के नेतृत्व में आज कैंडल मार्च निकाला। 1 किलोमीटर कैंडल मार्च के माध्यम से मणिपुर हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। विधायक ने कहा मणिपुर की सरकार को जगाने के लिए कैंडल मार्च निकाला जा रहा।
दरअसल आपको बता दें कि मणिपुर में दो युवतियों को निर्वस्त्र घुमाने के बाद हुई हिंसा की घटना से देशभर में आक्रोश है। आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर के माजरा रोड से शिव चौक तक करीब 1 किलोमीटर लंबा कैंडल मार्च निकाला।
सभी कार्यकर्ता हाथों में कैंडल जलाकर शिव चौक पर पहुंचे जहां उन्होंने मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर विरोध जताया और कहा देश की सरकार को जागना चाहिए। आगे कहा कि मणिपुर में जो पीड़ित है उनको इंसाफ मिलना चाहिए। वहां के लोगों को जो हिंसा से पीड़ित है उनके खाने पीने की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए और मणिपुर में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए।
Also Read – अमलावा नदी में डूबा युवक, सर्च ऑपरेशन जारी, नहीं मिला शव
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…