होम / Shani dev: शनिवार को करें इन चीजों का दान, जीवन में आएगी शांति

Shani dev: शनिवार को करें इन चीजों का दान, जीवन में आएगी शांति

• LAST UPDATED : December 30, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),Shani Dev: शनि महाराज को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव अपने भक्तों को हमेशा उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जिसके कारण शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोग हर वह मुमकिन कोशिश करते हैं, जिनसे उन्हें शनिदेव की कृपा प्राप्त हो सके। आपको बता दे अगर आप ही शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो इसके लिए सर्दियों के शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है।

शनिवार को सर्दियों में करें कंबल का दान

सर्दियों के मौसम में शनि देव को प्रसन्न करना इसलिए आसान माना जाता है क्योंकि सर्दियों में किया गया दान आपको दुआओं के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी दिलवाता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ के साथ ही साथ मदद या मानवता की हित के लिए काम करना भी जरूरी है। अगर आप सर्दियों में शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन कंबल का दान करें। जाड़े के समय में विशेष रूप से शनिवार के दिन कंबल का
दान करें। कंबल का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। कंबल के दान से बहुत से जरूरतमंद लोग इस दौरान सड़कों पर सोते हैं उन्हें जरूरत की चीजों का दान करने से शनि देव बेहद प्रसन्न हो जाते हैं।

शनिवार को ऊनी वस्त्र दान करने के लाभ (Shani Dev)

जैसा कि हम सबको पता है दिसंबर और जनवरी के महीने में ठंड चरम पर होती है। इसलिए इस दौरान उन्हें वस्तु या कंबल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो कामकाज से जुड़ी दिक्कतों से भी निजात मिलेगा। इसके साथ ही आपके रुके हुए काम भी बन जाएंगे।

ALSO READ:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox