होम / Shani Pradosh 2024: आज शनि प्रदोष, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Shani Pradosh 2024: आज शनि प्रदोष, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

• LAST UPDATED : April 6, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),Shani Pradosh 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शनि प्रदोष की पूजा की जाती है। हर महीने दो प्रदोष व्रत पड़ता हैं। लेकिन, यदि प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ता है तो इसे शनि त्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। इस बार शनि प्रदोष का व्रत 6 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और शनिदेव की पूजा की जाती है। शनि त्रयोदशी के दिन पूजा और व्रत करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और मनोकामना पूर्ण होती है।

शनि प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 अप्रैल यानी आज सुबह 10:19 बजे शुरू होगी और तिथि 7 अप्रैल यानी कल सुबह 6:53 बजे समाप्त होगी। शनि प्रदोष के पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम 6 बजकर 41 मिनट से रात 8 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

कैसे करें शनि प्रदोष व्रत में पूजा 

शनि प्रदोष के दिन भक्तों को सूर्योदय से पहले उठना चाहिए और फिर स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए। पूजा घर की दोबारा साफ करें। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें और उनके सामने दीपक जलाएं। ध्यान रखें कि हमें भगवान की पूजा उत्तर-पूर्व दिशा में ही करनी चाहिए। इसके बाद साध्य काल में प्रदोष काल में पूजा करें। इस दिन व्रत के दौरान केवल फलों का ही सेवन करें।

क्या होते हैं शनि प्रदोष व्रत के लाभ

धार्मिक सिद्धांतों के अनुसार त्रयोदशी का व्रत करने से अनेक शुभ फल प्राप्त होते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामना को पूरी करते हैं।

ALSO READ: हेमा मालिनी पर हुई टिप्पणी पर CM योगी का पलटवार, कहा- अपने लिए गड्ढा खोद.. 

Shamli: लोगों के लिए काल बना ट्रक! अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा, 4 लोगों की मौत, कई घायल  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox