होम / Shravasti News : खेत जा रहे किसान पर मगरमच्छ ने किया हमला, नदी पार करते समय हुआ हादसा

Shravasti News : खेत जा रहे किसान पर मगरमच्छ ने किया हमला, नदी पार करते समय हुआ हादसा

• LAST UPDATED : June 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Shravasti News श्रावस्ती : खेत जा रहे किसान को मगरमच्छ ने दबोचा। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया ।

रोज नदी पार कर खेत जाता किसान

श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहा खेत जा रहे किसान को मगरमच्छ ने काट लिया। दरअसल, नदी के पार किसान का खेत था। जहा वो हर रोज नदी पार कर के अपने खेत में जाता था। लेकिन आज उसके साथ हादसा हो गया।

खेत जाते समय हुआ हादसा

बता दे, किसान रोज कि तरह आज भी अपने खेत में जा रहा था। लेकिन नदी पार करते समय हादसा हुआ। मगरमच्छ ने किसान के दोनों पैरो पर हमला कर दिया। जिसके बाद किसान ने किसी तरह अपनी जान बचाई। किसान ने किसी तरह मगरमच्छ से खुद को छुड़ाया।

इसके बाद किसान चिल्लाने लगा। किसान का चिल्लाना सुन कर गांव के लोग उसे उठा कर लाये। ग्रामीणों ने घायल किसान को एम्बुलेंस में इकौना असप्ताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच रेफ़र किया।

Also Read – आजमगढ़ पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, अखिलेश यादव पर जमकर बरसे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox