होम / Shree Ram Mandir update : सोशल मीडिया पर सामने आई भगवान रामलला के मंदिर निर्माण की तस्वीरें, ट्रस्ट ने साझा की तस्वीरें

Shree Ram Mandir update : सोशल मीडिया पर सामने आई भगवान रामलला के मंदिर निर्माण की तस्वीरें, ट्रस्ट ने साझा की तस्वीरें

• LAST UPDATED : May 12, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Shree Ram Mandir update अयोध्या : अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मंदिर निर्माण को देखने के लिए हर राम भक्त लालायित रहते हैं। शायद यही वजह है कि समय पर मंदिर निर्माण की प्रगति से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर निर्माण की प्रगति से तस्वीरों के माध्यम से राम भक्तों को रूबरू कराता है।

आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंदिर निर्माण की कुछ तस्वीरें जारी हुई। तो राम भक्त भक्ति भाव में सराबोर नजर आए भक्तों ने जय श्री राम के साथ मंदिर निर्माण की तस्वीर को देखकर मंत्र मुक्त भी दिख रहे हैं।

ग्राउंड फ्लोर

तस्वीरों में आपको ग्राउंड फ्लोर का निर्माण कार्य साफ नजर आ रहा होगा। मंदिर के प्रथम फेज का निर्माण 80 फ़ीसदी लगभग पूरा हो गया है। अब पत्थरों पर फिनिसिंग का काम किया जा रहा है।

गर्भ ग्रह

रामलला जहां विराजमान होंगे उस गर्भ ग्रह की छत डालने को लेकर भी दीवारों को बनाया जा चुका है। ट्रस्ट के मुताबिक गर्भ ग्रह का कार्य भी लगभग 90 फ़ीसदी पूरा हो चुका है। गर्भ ग्रह के चारों तरफ वाइट मार्बल लगाए जा रहे हैं जिस पर नक्काशी भी की जा रही है।

सीढ़ियां का काम हुआ पूरा

तो दूसरी तरफ मंदिर के चारों तरफ छात्र समेत मुख्य द्वार से मंदिर में प्रवेश करने के लिए जो शिवन्या बनाई गई है। उसका भी काम लगभग पूरा हो चुका है।

दीवारों पर की गई नक्काशी

मंदिर के दीवारों के तरफ एक झरोखा बनाया जा रहा है। जिस पर बारीक नक्काशी की जा रही है। यानी कि जहां भगवान राम विराजमान होंगे उस गर्भ ग्रह के आसपास के जगह पर इस तरह की दीवार बनाई जा रही है।

आकार लेता मंदिर

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के प्रथम चरण का कार्य दिसंबर 2023 में पूरा हो जाएगा और जनवरी 2024 में भगवान राम विराजमान हो जाएंगे। इसी डेडलाइन को देखते हुए निर्माण कार्य में लगे कार्यदाई संस्था मंदिर निर्माण को तेज गति के साथ बना रहे।

also read – सुबह दौड़ के लिए निकली युवती के साथ तीन दरिंदों ने किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox