होम / Shri Ram Mandir Update News : जानें कब तक राम पथ निर्माण कार्य होगा पूरा, तीन फेज में हो रहा निर्माण

Shri Ram Mandir Update News : जानें कब तक राम पथ निर्माण कार्य होगा पूरा, तीन फेज में हो रहा निर्माण

• LAST UPDATED : September 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Shri Ram Mandir Update News अयोध्या : भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले अयोध्या की कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी होगी।

अयोध्या आने वाले राम भक्तों को सुगमतापूर्वक राम जन्मभूमि तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार सहादतगंज से नया घाट तक लगभग 13 किलोमीटर तक राम पथ का निर्माण करवा रही है।

डीएम नीतीश कुमार ने दी जानकारी

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिसंबर 2023 तक राम पथ का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि राम पथ का निर्माण तीन फेज में किया जा रहा है। पहले फेज में नया घाट से उदया चौराहे तक अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

दूसरा फेज सहादतगंज से पोस्ट ऑफिस तिराहा नवंबर तक पूरा हो जाएगा और तीसरे फेज में पोस्ट ऑफिस तिराहा से उदया चौराहे तक दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि राम पथ के निर्माण का टारगेट अप्रैल 2024 था लेकिन राम पथ के निर्माण को अभियान के तहत लिया गया। इसे दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।

राम पथ के बन जाने से अयोध्या आने वाले राम भक्त राम जन्मभूमि तक सुगमता रूप से पहुंच सकेंगे। राम भक्तों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox