Sitapur News: Former MLA Rampal Yadav died due to prolonged illness, had rebelled against Akhilesh Yadav
India News (इंडिया न्यूज़) Sitapur News सीतापुर : Sitapur News पूर्व विधायक रामपाल यादव का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। कई दिनों से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूर्व विधायक के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
सीतापुर जिले की बिसवां विधानसभा से विधायक रहे रामपाल यादव की 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। विधायक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कई दिनों से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।
जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। खबर मिलते ही सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके घर पहुँचने लगे हैं। रामपाल यादव सपा के शुमार कद्दावर नेताओं में थे। बगावत कर सुर्खियां बटोरी थीं।
विधायक बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के खास माने जाते थे। अखिलेश यादव की नेतृत्व वाली सरकार में रामपाल यादव का काफी बर्चस्व था।
विधायक रामपाल ने बेटे को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव से बगावत की थी। लेकिन शिवपाल और अखिलेश के रिश्तों में जब दरार पड़ना शुरू हुई तो रामपाल यादव ने बीजेपी ज्वाइन कर ली।
जिसके बाद सपा से निष्कासन हो गया था। कई प्रमुख दलों में जाने के बाद फिर सपा में वापसी की थी। उनके निधन पर पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अन्य राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।
Also Read – Chamoli News : वाहन दुर्घटना में एक की मौत चार घायल, परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…