होम / Sultanpur : आग में जलकर लाखों की संपत्ति खाक, दो मवेशियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sultanpur : आग में जलकर लाखों की संपत्ति खाक, दो मवेशियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

• LAST UPDATED : April 13, 2023

Sultanpur : यूपी (UP) के सुल्तानपुर (Sultanpur) में बीती रात एक गांव में दंपत्ति के घर आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। अन्य दो मवेशी भी जले अभी गंभीर रूप से घायल है।

  • क्या है पूरा मामला
  • 1 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान

क्या है पूरा मामला

यह घटना सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र के सहाबागंज गांव का है। जहा सहाबा गंज गांव में हरीराम विश्वकर्मा के घर अचानक आग लग गई। पलभर में ही आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

इस अग्निकाण्ड में आग की चपेट में आने से 2 मवेशियों की भी मौत हो गई। बाकि के अन्य 2 मवेशी भी बुरी तरह से आधे जल गए। अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दंपत्ति के घर आग लगने का शोर सुनकर गांव वाले दौड़ कर आये। जिसमे बाद गांव वालो ने पानी और पुवाल फेक कर आग पर किसी तरह काबू पाया।

1 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान

आग पर काबू पाने के बाद गांव वालो ने इसकी सुचना पुलिस को दी। इस घटना के बारे में प्रधान पवन कुमार यादव ने बताया कि आग से लगभग 1 लाख से अधिक के नुकसान होने की संभावना है।

ALSO READ- मेरठ में छाया कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 16 एक्टिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट….

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox