होम / Muharram 2023: वाराणसी में यहां से निकलेगा ताजिया जुलूस, सोशल मीडिया पर निगाह, हाई अलर्ट जारी..

Muharram 2023: वाराणसी में यहां से निकलेगा ताजिया जुलूस, सोशल मीडिया पर निगाह, हाई अलर्ट जारी..

• LAST UPDATED : July 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज) Muharram 2023, Varanasi : इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत का गम आज यौमे आशूरा के रूप में मनाया जाएगा। शनिवार को सुबह कर्बला के शहीदों के नाम पर घरों में फातिहा हुई। शहर और गांवों से ताजियों का जुलूस उठेगा। घरों से लेकर इमामबाड़ों तक मजलिस व मातम के जरिये अजादार खिराजे अकीदत पेश करेंगे। खंजर और कमा का मातम होगा। या हुसैन….. की सदाएं बुलंद होंगी। नौहों के साथ देर शाम ही कर्बला में ताजिये ठंडे होंगे। इससे पहले शुक्रवार को ही सभी इमाम चौकों पर ताजिये बैठा दिए गए। जियारत करने और फातिहा पढ़ने वालों की यहां भीड़ उमड़ती रही।

इन इलाकों में देर रात तक ताजियों की जियारत होती रही

वहीं शुक्रवार की शाम शहर की सभी इमाम चौकियों पर ताजियों की जियारत हुई। नई सड़क, मदनपुरा, दालमंडी, सरैया, जलालीपुरा, जैतपुरा, पीलीकोठी, रेवड़ी तालाब, बड़ी बाजार, शिवाला, बजरडीहा, लोहता, रामनगर आदि इलाकों में देर रात तक ताजियों की जियारत होती रही। साथ ही मलीदा और शरबत पर नज्र दिलाई गई। शहर के खास ताजिये जैसे जरी, बुर्राक, रांगे, नगीना, पीतल, शीशम, चपरखट के ताजिये की जियारत के लिए खासी भीड़ उमड़ी रही। वहीं शहर में सरैया इमामबाड़ा, शिवाला, दरगाहे फातमान पर शनिवार को ताजिये ठंडे होंगे।

मुहर्रम को लेकर हाई अलर्ट, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

मुहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। वहीं शुक्रवार की शाम सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल मार्च कर आम-जन से शांतिपूर्ण तरीके से रहते हुए संयम बरतने की अपील की। पुलिस अफसरों ने कहा कि कोई नई परंपरा किसी भी हाल में शुरू न की जाए। कांवड़िया और ताजियादार एक-दूसरे के रास्ते में न आएं।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस को तैनात किया गया है। उधर, पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने तीनों जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थानेदारों को कहा है कि शनिवार की सुबह से ही पुलिस अधिक सतर्कता बरतते हुए नजर आई। पुलिस आयुक्त ने आम-जन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, और अफवाह फैलाने वालों के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दें। शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Read more: यूपी में पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते मोहर्रम पर खुलेंगे बेसिक व माध्यमिक स्कूल, शिक्षक संगठनों में रोष

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox