होम / Badaun News : दुधमुंहे बच्चे को उठा ले गई बिल्ली, शोर मचाने पर छोड़ा तो छत से गिरकर हुई मौत

Badaun News : दुधमुंहे बच्चे को उठा ले गई बिल्ली, शोर मचाने पर छोड़ा तो छत से गिरकर हुई मौत

• LAST UPDATED : July 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज) Badaun News: बदायूं में मां के साथ चारपाई पर सो रहे डेढ़ महीने के बच्चे को रविवार रात एक बिल्ली उठा कर ले गई। यह देख परिवार वालों ने शोर मचा दिया और उसके पीछे दौड़े तो बिल्ली के मुंह से बच्चा छूट गया और छत से आंगन में जा गिरा जिससे बच्चे की मौत हो गई।

बिल्ली आई और रेहान को अपने मुंह में दबाकर ले गई

बदायूं शहर के मोहल्ला हकीमबाड़ा निवासी हसन अपने ससुराल उसावां क्षेत्र के गांव गौंतरा पट्टी भौनी में रह रहे थे। हसन के मुताबिक करीब डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी आसमां ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। जिसमे एक बेटा और एक बेटी थे। तभी से वह गौंतरा पट्टी भौनी गांव में रह रहे थे।

खबर के मुताबिक रविवार रात को दंपती मकान की छत पर सो रहे थे। दोनों बच्चे रेहान और अलशिफा आसमां के साथ उसकी चारपाई पर सो रहे थे। रात को करीबन तीन बजे बिल्ली आई और रेहान को अपने मुंह में दबाकर ले गई। जिसे देखकर आसमां चीख पड़ी, चीख से हसन की भी आंख खुल गई। वह तभी बिल्ली के पीछे भागे।

बिल्ली रेहान को तो नहीं ले जा पाई, लेकिन बिल्ली के मुंह से छूटकर रेहान घर के आंगन में जा गिरा, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। रात को 3 बजे हुई इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग भी आ गए। सुबह तक परिवार में मातम फैल गया। सुबह परिवार वालों ने बालक के शव को दफना दिया।

काफी दिनों से घर के काट रही थी चक्कर

हसन के अनुसार, बिल्ली उनके घर में करीब 15 दिन से आ रही थी। उसे वह बार-बार भगा देते थे लेकिन वह फिर भी आ जाती थी। कुछ दिन पहले बिल्ली ने रेहान के चेहरे पर पंजा मार दिया था, जिससे उसके चेहरे पर काफी खरोंचे आई थी। उन्हें अनुमान नहीं था कि बिल्ली सोते हुए बच्चे को उठा कर ले जाएगी, नहीं तो वह सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लेते।

read more: सीमा और सचिन को होगी 7 सााल की सजा, यूपी पुलिस को मिल गए जालसाजी के सबूत? 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox