होम / Umesh Pal Murder: उमेश पाल पर गोली चलाने वाला एक और इनामी शूटर उस्मान पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढ़ेर

Umesh Pal Murder: उमेश पाल पर गोली चलाने वाला एक और इनामी शूटर उस्मान पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढ़ेर

• LAST UPDATED : March 6, 2023

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज (Prayagraj) में हुई उमेश पाल (Umesh Pal) हत्याकांड में पुलिस का एक के बाद एक ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस ने उमेश पाल पर गोली चलाने वाले एक और इनामी शूटर विजय उर्फ उस्मान(Osman) को आज एनकाउंटर में मार गिराया गया। बता दें कि उस्मान ही वो शख्स है जिसने उमेश पाल पर पहली गोली चलाई थी। उस पर 50 हजार का इनाम भी रखा गया था। ये मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा क्षेत्र में हुई। इस मुठभेड़ में नरेंद्र नाम का एक सिपाही भी घायल हो गया है।ॉ

खबर में खास:

  • सुबह तकरीबन 5 बजे हुआ एनकाउंटर 
  • क्या है पूरा मामला?

सुबह तकरीबन 5 बजे हुआ एनकाउंटर 

खबर के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शातिर शूटर जिसने उमेश पाल और उमेश की सुरक्षा में शामिल सिपाही को पहली गोली मारी थी। वह आज सुबह कौंधियारा थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच के साथ उसकी मुठभेड़ हुई। उस मुठभेड़ में उसे गोली लग गई। उसके बाद उसे स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  उस्मान पर पहले से ही 50 हजार रूपए का इनाम भी था। ये एनकाउंटर सुबह तकरीबन 5 बजे के आस-पास हुआ।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है, 27 फरवरी को बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को उनके घर के सामने मार दिया गया था। हमलावरों ने उन पर उस वक्त हमला किया जब वो कोर्ट से अपने घर वापिस लौट रहे थे। उमेश पाल जैसे ही घर के सामने कार से उतरे तो बदमाशों ने चारों तरफ से घेरकर धराधर फायरिंग और बमबाजी शुरू कर दी थी। इन बदमाशों ने कई राउंड फायर किए, जिसमें उमेश पाल और सरकार प्रशआसन द्वारा दिए गए सरकारी गनर संदीप निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक और गनर राघवेंद्र बुरी तरह घायल हो गए थे। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

UP Politics: अखिलेश यादव, CM योगी पर ये क्या बोल गए कहा- ‘‘मैंने ऐसा मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं देखा….जिसने”

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox