होम / Azamgarh News : बीजेपी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगे व पीएम मोदी की फोटो संग पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

Azamgarh News : बीजेपी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगे व पीएम मोदी की फोटो संग पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

• LAST UPDATED : August 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Azamgarh News : चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद शाम गहराते ही आजमगढ़ शहर जश्न में डूब गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा और पीएम की फोटो लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र में ढोल नगाड़े संग जश्न मनाया। वहीं शहर के पुरानी कोतवाली समेत अन्य हिस्सों में आम लोगों ने भी जश्न मनाकर सड़क पर आने जाने वालों को मिठाईयां खिलाई। शहर के स्कूलों में बच्चों ने लाइव प्रसारण देखा।

भारत के लिए बहुत गर्व की बात

चंद्रयान-3 की लैंडिंग की सफलता के साथ ही भारत के वैज्ञानिक इतिहास में बड़ी सफलता मिलने के बाद मानो हर कोई जश्न मनाने के लिए उतावला हो गया था। कुछ देर बाद ही लोग सड़कों पर निकाल कर हाथों में तिरंगा लेकर जश्न मना रहे थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह की नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन क्षेत्र में ढोल नगाड़े संग जश्न मनाया। ध्रुव सिंह ने कहा कि यह भारत के लिए बहुत गर्व की बात है जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने सफलतापूर्वक यह कार्य किया है।

इसके अलावा पुरानी कोतवाली समेत शहर के अन्य हिस्सों में भी आम लोगों ने आतिशबाजी की और हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर निकल पड़े। वहीं कई स्थानों पर लोगों को मिठाईयां खिलाई गई। इससे पहले शहर के तमाम स्कूलों में बच्चों के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। जिसको शिक्षकों के साथ बच्चों ने पूरे उत्सुकता पूर्वक देखा।

Read more: Azamgarh News : राष्ट्रीय ड्राइविंग स्कूल दिवस पर नरौली में गोष्ठी का आयोजन, आरटीओ ने जागरूकता वाहन रैली को दिखाई हरी झंडी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox